Search

May 15, 2026 10:07 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को किया पुरस्कृत।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया को जिले में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु देवघर में कार्यक्रम आयोजित कर सामुदायिक चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को किया पुरस्कृत। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रांची के द्वारा देवघर में आयोजित प्रमंडलीय स्तर बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत एवं टीम को राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । मौके पर राज्य एन सी डी नॉडल पदाधिकारी डॉ लाल मांझी , क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ भारती गौतम मिंज , राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!