Search

August 4, 2026 12:19 am

हिरणपुर में ई केवाईसी अभी भी करीब 30 हजार बाकी

10 दिनों के अंदर लक्ष्य को पूरा करने की कार्य योजना।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): राशनकार्ड धारकों की ई केवाईसी का कार्य काफी तेजी से की जा रही है। इसको लेकर 21 से 27 मार्च तक ई केवाईसी सप्ताह के अवसर पर सभी पीडीएस दुकानों में विशेष रूप से कार्य की जा रही है। हिरणपुर प्रखंड में 18232 राशनकार्ड है। जिसमे 83145 सदस्य है। इसमे पीएच (लाल) 72431 , अंत्योदय 4003 , सफेद 1286 व ग्रीन कार्ड के 5425 सदस्य है। सभी कार्ड में अंकित सदस्यों का केवाईसी किया जाना है। अभी तक इसमे से 55223 सदस्यों का केवाईसी हो चुका है।जिसमे करीब 30 हजार सदस्यों का अभी होना बाकी है। जबकि अवधि मात्र 10 दिन बचा हुआ है। विभागीय रूप से सभी पीडीएस डीलरों को सख्त निर्देश दी गई है कि 31 मार्च तक हर हालात में शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसके साथ ही मृत लाभुकों की छंटनी को लेकर भी डीलरों द्वारा सर्वे की जा रही है। जिसमे काफी संख्या में नाम हटने की अनुमान है। ई केवाईसी का कार्य बीते कई माह से संचालित है , पर डीलरों की माने तो सर्वर की समस्या के कारण यह नही हो पा रहा है। सर्वर नियमित उपलब्ध हो तो लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नही होगी। इधर विभागीय निर्देशानुसार सभी पीडीएस दुकानों में ई केवाईसी कार्य तेजी से की जा रही है। पर विवाह के उपरांत ससुराल में रह रही महिलाएं , मजदूरी के लिए अन्यत्र गए लोगो की केवाईसी में समस्या आ रही है। साथ ही वृद्ध व बच्चो की फिंगर मैच न होने से केवाईसी नही हो पा रहा है ।इस सम्बंध में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा ने बताया कि ई केवाईसी का कार्य सभी पीडीएस दुकानों में की जा रही है। 31 मार्च तक लक्ष्य प्राप्त करने की प्रयास की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!