Search

June 7, 2026 11:59 pm

खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग में बालिकाओं ने दिखाई दमदार प्रतिभा।

जमशेदपुर/पाकुड़: खेल मंत्रालय भारत सरकार और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर झारखंड साइकिलिंग संघ तथा पूर्वी सिंहभूम साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का भव्य आयोजन कदमा लिंक रोड में किया गया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आईं 180 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, बृजेश सिंह तथा रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। सब जूनियर वर्ग में सुषमा कुमारी प्रथम, शीतल कुमारी द्वितीय तथा अनोखी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वूमेन एलीट वर्ग में प्रीति कुमारी ने पहला, पूनम कुमारी ने दूसरा और गुड्डी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण बृजेश सिंह और दिलीप यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सफल बनाने में शिवम कुमार, धनंजय सिंह, सतविंदर कौर, मनोज सिंह समेत जिला साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता ने महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया और खेलो इंडिया अभियान के उद्देश्य को मजबूती दी।

img 20260607 wa00498998321184338223400
img 20260607 wa00503808175445917077086

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!