[ad_1]
नई दिल्ली. पृथ्वी पर सबसे बड़े जानवर ब्लू वेल को लेकर शोधकर्ताओं ने एक अहम जानकारी दी है. बताया गया कि दशकों बात हिन्द महासागर में ब्लू वेल लौट आई है. लगातार हो रहे शिकार के बाद समुद्र का राजा माना जाने वाला यह जानवर इस क्षेत्र को छोड़कर चला गया था. अब यह बताया जा रहा है कि हिन्द महासागर में ब्लू व्हेल को सेशेल्स के पास देखा गया है. ‘इन डेंजर स्पीशीज रिसर्च’ जनरल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया कि एक साल तक पानी के भीतर की ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई. इस शोध में पाया गया कि ब्लू वेल इस क्षेत्र में अब महीनों बिताते हैं.
इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित अध्ययन उन शोधकर्ताओं और फिल्म निर्माताओं पर आधारित है जो 2020 और 2021 के बीच ब्लू व्हेल के फुटेज को पकड़ने में कामयाब रहे. यह फुटेज ‘रिटर्न ऑफ द जाइंट्स’ नाम से प्रकाशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म में भी शामिल किए गए हैं. राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के अनुसार, ब्लू व्हेल पृथ्वी पर सबसे बड़ा जानवर हैं और आर्कटिक महासागर को छोड़कर सभी महासागरों में पाया जाता है. हालांकि, व्यावसायिक लाभ के लिए लगातार हो रहे शिकार के कारण 1900 के दशक के दौरान ब्लू वेल की संख्या में काफी गिरावट आई.
यह भी पढ़ें:- जल्द मिलेगी प्रदूषण से ‘राहत’, दिल्ली-राजस्थान सहित 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ठंड के लिए भी हो जाएं तैयार
1960 में ब्लू वेल हिन्द महासागर से हुई थी विलुप्त
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने ब्लू व्हेल को एक विलुप्त होती प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया है. ऐसा मुख्य रूप से व्यावसायिक फायदे के लिए इसके शिकार के कारण किया गया. जिसके बाद यह पहले की तुलना में बहुत कम हो गया. अध्ययन में यह भी बताया गया है कि कैसे 1960 के दशक में हिन्द महासागर का सेशेल्स सोवियत व्हेलर्स के लिए “अवसरवादी व्हेलिंग ग्राउंड” था, जिन्होंने अवैध रूप से 500 ब्लू व्हेल को मार डाला था.

अब हिन्द महासागर में क्या करने आई ब्लू वेल?
बीबीसी से बातचीत के दौरान डॉ. केट स्टैफोर्ड ने कहा कि क्षेत्र में ब्लू व्हेल की आवाज कैद करने की उम्मीद में हर दिन कुछ घंटे हाइड्रोफोन का उपयोग कर आवाजें रिकॉर्ड की गई, जिसमें यहां उनकी मौजूदगी के सबूत मिले. शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्लू वेल इस क्षेत्र में संभवता प्रजनन के लिए आती हैं. ब्लू वेल प्रजनन के दौरान गाती हैं. यह गाना विशेष रूप से हर साल मार्च और अप्रैल के दौरान सुना जाता था. इसका मतलब है कि सेशेल्स ब्लू व्हेल के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हो सकता है. उन्होंने आगे कहा, ‘वे प्रजनन के मौसम के दौरान गाते हैं और अन्य व्हेलों के बारे में हम जो जानते हैं उसके आधार पर हमें लगता है कि शायद नर गा रहे हैं.’
.
FIRST PUBLISHED : November 25, 2023, 05:21 IST
[ad_2]
Source link









