[ad_1]
नई दिल्ली. अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो स्टार, जो भले इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उनके फैंस से जानते हैं कि उनकी साल में 3 से 4 फिल्में तो बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी हीं. 90 के दशक में बिन किसी गॉडफादर के उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी अदाकारी से बड़-बड़े स्टार्स के पसीने छुड़ा दिए. एक दौर था, जब अक्षय मेकर्स की पहली पसंद बन गए थे और 90 के दौर का दिग्गज एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करना चाहती थी. लेकिन उस दौर में एक एक्ट्रेस ऐसी भी थी, दो अक्षय का नाम सुनते ही फिल्म के लिए न कह देती थी.
कौन थी वो एक्ट्रेस, जो अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करना चाहती थीं, अगर आप सोच रहे हैं कि ये रवीना टंडन हैं, तो आप गलत हैं. ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री के नामी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. 56 साल के अक्षय के साथ उन्हें कई फिल्में ऑफर हुईं, लेकिन एक्ट्रेस ने अक्की के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया, कौन थी ये एक्ट्रेस? क्या था कारण? और क्यों एक्ट्रेस ने ठान लिया था कि साथ में काम नहीं करेंगे. बताते हैं आपको…
सालों तक दोनों के बीच जारी रहा कोल्ड वॉर
एक्टर अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में साथ नजर आने के बाद फिल्मों में उनके साथ काम न करने की कसम खाने वाली ये एक्ट्रेस हैं करिश्मा कपूर. अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत करिश्मा कपूर के साथ की थी. इसके बाद भी सालों से दोनों के बीच कोल्ड वॉर जारी है. बतौर, लीड एक्टर साल 1992 में अक्षय फिल्म ‘दीदार’ में करिश्मा के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आए थे.
एक्ट्रेस ने अक्षय को कह दिया था ‘डायरेक्टर का चमचा’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो अक्षय कुमार के दोस्ताना रवैये ने सबका दिल जीत लिया. सेट पर ज्यादातर लोग अक्षय के आस-पास रहते थे. फिल्म के डायरेक्टर प्रमोद चक्रवर्ती भी अक्षय के अच्छे दोस्त बन गए थे. करिश्मा थोड़ी इंट्रोवर्ट स्वभाव की थी और दूसरे लोगों से कटी-कटी रहती थीं. लेकिन, उनको ये लगने लगा कि अक्षय की वजह से लोग उनको सेट पर कम अहमियत देते हैं. ऐसे में वो अक्षय से नाराज रहने लगीं. यहां तक कि उन्होंने अक्षय कुमार को ‘डायरेक्टर का चमचा’ तक कह डाला था.
अक्षय-करिश्मा ने साथ में की कई फिल्में, लेकिन ज्यादातर फ्लॉप
इस फिल्म के बाद करिश्मा कपूर ने फैसला किया था वो कभी अक्षय के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी. साल 1992 में फिल्म ‘दीदार’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इसके बाद अक्षय की ‘सपूत’ और ‘मैदान-ए-जंग’, ‘लहू के दो रंग’ समेत करीब दर्जन भर फिल्में नहीं चल पाईं. ‘लहू के दो रंग’ फिल्म के फ्लॉप होते ही अक्षय के साथ फिल्में करने से करिश्मा घबराने लगीं.
लीड एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार की पहली फिल्म ‘दीदार’ थी.
अक्षय कुमार का नाम सुनते ही छोड़ी फिल्म
दूसरे स्टार्स के साथ करिश्मा कपूर का करियर ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था. ऐसे में एक्ट्रेस फ्लॉप फिल्मों का रिस्क नहीं लेना चाहती थीं. जब तनुजा चंद्रा ने करिश्मा को फिल्म ‘संघर्ष’ की स्क्रिप्ट सुनाई तो फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन जैसे ही पता चला कि अक्षय कुमार को साइन कर रहे हैं तो फिल्म करने से इनकार कर दिया. करीब 4 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.
‘हेरा फेरी’ के लिए तैयार थीं, फिर…
कुछ ऐसा ही किस्सा प्रियदर्शन की सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी’ को लेकर भी हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, करिश्मा खुद ही प्रियदर्शन के साथ काम करना चाहती थीं. चूंकि वह बड़ी स्टार थी, लिहाजा प्रियदर्शन बड़े बैनर की फिल्म का इंतजार करने लगे. जब ‘हेरा फेरी’ आई तो करिश्मा को ऑफर किया, वह भी काफी एक्साइटेड थी, लेकिन जैसे ही पता चला कि फिल्म में अक्षय हैं तो कुछ पर्सनल प्रॉब्लम बता कर फिल्म छोड़ दी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
जब अक्षय ने कहा था, कुछ लोगों ने अच्छा बिहेव नहीं किया…
करिश्मा के बर्ताव को लेकर एक इंटरव्यू में जब अक्षय से सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा था कि कुछ लोगों ने मेरे करियर की शुरुआत में मुझसे अच्छा बिहेव नहीं किया था. हालांकि, अब माना जाता है कि दोनों के बीच संबध सुधर गए हैं.
.
Tags: Akshay kumar, Karisma kapoor
FIRST PUBLISHED : November 25, 2023, 15:48 IST
[ad_2]
Source link










