Search

April 26, 2026 10:06 am

झामुमो की संगठनात्मक बैठक, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को दिया मजबूती का मंत्र।

एस कुमार

महेशपुर | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने बुधवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जिलेवासियों को क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है, जबकि नववर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। शुभकामनाओं के बाद संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि झामुमो शुरू से ही जनहित, सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता की राजनीति करती आ रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक एकजुटता से ही पार्टी और सरकार की नीतियां धरातल पर सफल होती हैं। आगामी दिनों में और अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ काम करने का उन्होंने आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड संगठन सचिव मो. असद, पप्पु अंसारी, बोद्दीन शेख, मोहर्रम शेख, नजरुल शेख, धर्मपाल यादव सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!