Search

June 8, 2026 11:17 pm

खेल के मैदान से विकास का संदेश, चीनपाड़ा फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शानदार समापन।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के चीनपाड़ा गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम उत्साह, खेल भावना और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल, पाकुड़ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व की सीख देता है। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी, बिजली, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के इसी संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के समक्ष रखी गई है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया। साथ ही आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल मरांडी तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मड़ैया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

img 20260608 wa00075634963308586014010
img 20260608 wa00084767501697964761702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!