Search

May 15, 2026 10:10 pm

सांसद व विधायक ने किया पांच सड़कों का शिलान्यास

लगभग 11 करोड़ की लागत से बनेगी पांच सड़क।

इकबाल हुसैन

राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा व महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने रविवार को पांच सड़कों का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना अंतर्गत गायबाथन पंचायत के ग्राम गोविंदपुर से नारगिटोला तक विशेष मरम्मति कार्य निर्माण सड़क की लम्बाई 12.40 किलोमीटर है।जिसका प्रक्कलित राशि 510.357 लाख है। वही बारमासिया से बाथनडांगा तक सड़क का विशेष मरम्मति कार्य इस सड़क की लम्बाई 3.20 किलोमीटर है जिसका प्रक्कलित राशि 210.672 लाख है। तेलियापोखर पंचायत के नन्दनपाडा से बलियापतरा तक विशेष मरम्मति कार्य, सड़क की लबाई 2.90 किलोमीटर है इस सड़क की प्रक्कलित राशि 87.349 लाख है।जिसके बाद धोबोरना से निरबांध तक विशेष मरम्मति कार्य इस सड़क की लम्बाई 3.10 सड़क की प्रक्कलित राशि 139.663 लाख है। जिसके बाद बलियाडांगा से बरहाबाद तक विशेष मरम्मति कार्य इस पथ की लम्बाई 3.85 किलोमीटर है जिसका प्रक्कलित राशि 142.207 लाख है।पांचो सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य कुल 10 करोड़ 90 लाख 24 हजार 8 सो रूपये के लागत से किया जाएगा।सांसद व विधायक ने इन सभी पांच सड़कों का शिलान्यास संयुक्त रूप फीता काट व नारियल फोड़कर किया। गोविंदपुर मे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। कोई भी गांव विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों की मदद करता रहता हूं।उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए सभी गांवों में पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, नाली सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगा हूं।वहीं सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी दिख रही है। सासंद विजय हांसदा ने कहा कि झारखंड में सड़क का जाल बिछाया जा रहा है। क्षेत्र में 2024 तक कोई ऐसा गांव सड़क विहीन नहीं रहेगा।इसके लिए यहां के स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समय दर समय समस्या को लेकर मिलते रहते हैं।सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सभी बुनियादी सुविधा को दुरूस्त किया जा रहा है।जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। तब से राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। कई योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारा जा रहा है। ग्रामीण जनता सड़क बनाने में संवेदक को सहयोग करें। संवेदक सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक बनाए। विकास कार्यो में सहयोग करने के लिए आगे आए। तभी सम्पूर्ण विकास संभव है।अगर ठेकेदार के द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षेत्र में बनने वाले अन्य सड़कों में की जा रही है तो इसकी सूचना हमें दें। गुणवत्ताविहीन कार्य को किसी भी सूरत में आपलोग नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लगभग 113 योजना का निर्माण कार्य चालू है। संवेदक नीरज कुमार अग्रवाल के द्वारा पांचो सड़कों का काम किया जाना है।इस शिलान्यास के मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जीप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,जेम्स सुशील हेमब्रम,कालिदास सोरेन,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,रुहुल अमीन,इक़बाल हुसैन,योगेंद्र मुर्मू,सुनील कुमार सहा,मुबारक करीम,मुखिया सुनीराम मुर्मू,ग्राम प्रधान,संवेदक नीरज कुमार अग्रवाल समेत ग्रामीण विभाग के अभियंता एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240128 wa00253782871897683244335
img 20240128 wa00228754144334065218890
img 20240128 wa00231510773217609406135

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!