राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): हूल दिवस पर मंगलवार को चांद भैरव युवा क्लब के द्वारा डांगापाड़ा मैदान में फुटबॉल की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित हुई। वही आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंचे बुलबुल बाजार व डुमरिया टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। उधर मैदान निकट आदिवासी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कई गांवों के कलाकारों ने भाग लिया। जहां लागेड़ एनएच , डोम ढोल सहित तीरंदाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। जहां सभी दलों के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। आयोजक समिति के अध्यक्ष लोबिन सोरेन ने बताया कि हूल दिवस पर वर्षो से यह कार्यक्रम होते आ रहा है। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया बाले हेम्ब्रम , क्लब के सचिव मुंशी सोरेन , कोषाध्यक्ष पास्टर सोरेन आदि उपस्थित थे।












