Search

May 16, 2026 2:18 am

अवैध संबध के शक पर गाली गलौज कर मारपीट करने के क्रम एक की मौत।

सतनाम सिंह

पाकुड मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के नस्सीपुर ग्राम में बीते रात अवैध संबध के शक पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के क्रम एक महिला की मौत हो गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नस्सीपुर में जहां दो भाई सफीकुल शेख एवं रफीकुल शेख ने घर के समीप रह रहे डब्लू शेख के घर के अंदर घुस डब्लू शेख एवं उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करनें लगे, आपसी कहा सुनी पर बात इतनी बढ़ गई की मामला हाथापाई पर आ गया जिसमे धक्का मुक्की से डब्लू शेख की पत्नी फर्श पर गिरने से बेहोश हो गई,स्थानीय की मदद से महिला को सदर अस्पताल सोनाजोडी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया,जिसको लेकर विवाद काफी गहरा हो गया,मामले की खबर मालपहाड़ी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव को दी गई,थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और थाना कांड संख्या 15/24 दर्ज करते हुए धारा 147/148/149/448/341/323/302/504 के तहत प्राथमिक अभियुक्त के ऊपर विधिवत कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायलय पाकुड को भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!