Search

June 21, 2026 11:33 pm

‘हमारा मन अभी भी..’ World Cup Final में हार भारतीय स्टार से नहीं हो रही बर्दाश्त, अब कैसे भरेगा जख्म?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिली करारी शिकस्त.
कंगारू टीम छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023 Final) फाइनल तक अजेय रहने वाली भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीम बुरा सपना बन गई. कंगारू टीम ने हाई वोल्टेज मुकाबले में 20 साल बाद एक बार फिर बाजी मारी और टीम इंडिया को गहरा जख्म दे दिया. इस हार को फैंस से लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी के लिए भूल पाना बेहद मुश्किल है. एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) के उदास चेहरे ने सभी का दिल तोड़ दिया, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पहले वर्ल्ड कप में मिला ये दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

श्रेयस अय्यर ने 19 नवंबर को हार के बाद अगले दिन अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हमारा दिल टूट गया है, यह अभी भी शांत नहीं हुआ है और कुछ समय तक ऐसा नहीं होगा. मेरा पहला विश्व कप एक ऐसा अनुभव था जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरे रास्ते में आने वाली हर चीज के लिए मुझे आभारी बनाया. बीसीसीआई समेत टीम प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ, मेरी टीम के साथी और आप प्रशंसक सभी को धन्यवाद, जिन्होंने शुरू से अंत तक हमारा समर्थन किया. अद्भुत अभियान के लिए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई.’

World Cup 2023, ICC World Cup Final, Shreyas Iyer, Shreyas Iyer statement, Shreyas Iyer stats, Rohit Sharma, Rohit Sharma Sad, Rohit Sharma Captaincy, Travis Head Stats, Travis Head Century, Travis Head on Rohit Sharma, Travis Head Statement, India vs Australia Final, IND vs AUS Final, virat kohli, virat kohli stats, Rohit Sharma, World Cup Trophy, Kuldeep Yadav, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah, Australia 6th world cup trophy, Marnus Labuschagne, team india, Indian cricket team, ravindra Jadeja, IND vs AUS final Match Report, cricket news hindi, cricket news, ravindra jadeja bowling, rohit sharma world cup, वर्ल्ड कप 2023, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

श्रेयस अय्यर ने हार के बाद सोशल मीडिया पर व्यक्त की भावनाएं.

वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर ने किया शानदार प्रदर्शन

वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर ने 4 नंबर पर कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक ठोका और भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने अपने पहले वर्ल्ड कप में 11 मुकाबलों में 530 रन ठोके, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. लेकिन फाइनल मैच में अय्यर महज 4 रन पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की गेंद का शिकार हो गए.

IND vs AUS Final: ‘रोहित सबसे बदकिस्मत आदमी..’ ट्रेविस हेड पहले भारत से छीनी ट्रॉफी, फिर हिटमैन के घाव पर दी चोट

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में कंगारू टीम को धूल चटाई थी. लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन की बैटिंग ने मैच को एकतरफा बना दिया. इन बल्लेबाजों के सामने जसप्रीत बुमराह से लेकर मोहम्मद शमी तक भारत की सारी शक्तियां फेल नजर आईं.

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Shreyas iyer, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!