Search

October 27, 2026 12:59 pm

यूरोप में भी आतंकी हरकतों से बाज नहीं आए पाकिस्तानी, स्पेन में 14 गिरफ्तार

[ad_1]

मैड्रिड. पाकिस्तान में मौजूद आतंकी नेटवर्क तमाम कड़ी कार्रवाइयों के बावजूद पूरी दुनिया में आतंकी (Terrorism) गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश करने से बाज नहीं आ रहा है. यूरो वीकली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन में पुलिस ने 14 पाकिस्तानी मूल के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और देश में स्थित एक संदिग्ध जिहादी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. एक महीने पहले इजरायल पर हमास (Hamas) के हमले के बाद देश में आतंकवाद विरोधी चेतावनी स्तर बढ़ाए जाने के बाद स्पेन के सामान्य सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा शुरू किए गए एक ऑपरेशन के हिस्से के रूप में ये सभी गिरफ्तारियां की गईं.

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संभावित हमलों से बचने के लिए स्पेनिश सुरक्षा बलों ने संदिग्धों पर निगरानी दोगुनी कर दी है. स्पेन के सबसे बड़े अंग्रेजी समाचार पत्र यूरो वीकली न्यूज के मुताबिक हिरासत में लिए गए सभी लोग पाकिस्तानी मूल के हैं. गिरफ्तार किए गए सभी लोग कैटेलोनिया, वालेंसिया, गुइपुजकोआ, विटोरिया, लोग्रोनो और लिलेडा में रहते थे. पुलिस सूत्रों ने एक स्थानीय दैनिक ला रजोन से इन सभी गिरफ्तारियों की पुष्टि की. गिरफ्तार किए गए लोगों को कथित तौर पर अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है.

यूरो वीकली न्यूज ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि इन व्यक्तियों ने एक नेटवर्क बनाया था, जिसमें जिहादी संदेश और उच्च स्तर की कट्टरता ऑनलाइन प्रसारित की गई. द यूरोपियन कंजर्वेटिव के पत्रकार डेविड एथरटन ने सोशल मीडिया ऐप एक्स पर पोस्ट किया कि ये 14 पाकिस्तानी जिहादी पाकिस्तान में एक इस्लामी चरमपंथी राजनीतिक दल तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) से जुड़े हुए हैं.

PHOTOS: 24 घंटे पहले तबाह होने वाला था स्पेस स्टेशन, अंधाधुंध फायरिंग कर बचाया गया, क्या थी वजह?

यूरोप में भी आतंकी हरकतों से बाज नहीं आए पाकिस्तानी, स्पेन पुलिस ने 14 को किया गिरफ्तार

यूरो वीकली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने स्पेन की राष्ट्रीय पुलिस ने इसी तरह का एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था. जिसमें पुलिस ने चार संदिग्ध जिहादियों को पकड़ा था. अखबार ने कहा कि उन चार संदिग्धों को ‘धर्मांतरण और जिहादी भर्ती’ के लिए ग्रेनाडा नगरपालिका ह्यूटोर-ताजार, बार्सिलोना के क्यूबेल्स और मैड्रिड में गिरफ्तार किया गया था. कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए लोगों में खलीफा नाम का एक शख्स था. जिसके बारे में अधिकारियों का कहना था कि वह कई समूहों को बनाने और चलाने वाला था. जिसमें उसने युवाओं को जिहादी पंथ में शामिल करने की कोशिश की थी.

Tags: Pakistani National, Pakistani Terrorist, Spain, Terrorist arrest

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!