Search

May 9, 2026 9:27 am

बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति बहाल रहे जिसको लेकर पाकुड पुलिस के पुख्ता इंतजाम।

चप्पे – चप्पे पर पुलिस की निगरानी।

राजकुमार भगत

पाकुड़। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में चहल पहल और रौनक बढ़ गई है। यहां तक की बकरे की भी लगभग खरीदारी हो गई है। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलेंगे एवं बकरीद की बधाई देंगे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण बकरीद पर्व मनाने को लेकर अपील करते हुए सभी को बकरीद की बधाई दी है।

चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी कड़ी

शांतिपूर्ण बकरीद पर्व मनाने को लेकर जिले भर के थानों में शांति समिति की बैठक की गई है। शांतिपूर्ण पर्व संपन्न कराने को लेकर जिले भर में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के तैनाती की गई है। जिलेभर में कल 45 संवेदनशील स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है तथा निगरानी हेतु दंडाधारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। नगर थाना में दंडाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उप- समाहर्ता मनीष कुमार, पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा, तांतीपड़ा ईदगाह में दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक गौरी शंकर प्रसाद ,जामा मस्जिद कलिकापुर में दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संजीव कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में विनोद कुमार सिंह, गांधी चौक बड़ी मस्जिद में दंडाधिकारी के रूप में अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में अभिषेक कुमार, जामा मस्जिद हाटपाड़ा में दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में द्वारिका नाथ तिवारी ,जामा मस्जिद बड़ी अलीगंज में डंडा अधिकारी के रूप में जिला सहकारिता कार्यालय के मुख्य निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में सनातन माझी सहित कुल 109 दंडाधिकारी को पुलिस पदाधिकारी के रूप में अलग-अलग स्थान नियुक्त किया गया है । ताकि हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व संपन्न कराया जा सके। इसके अलावे बड़ी अलीगंज कलिकापुर, नूरी जामा मस्जिद बागानपाड़ा ,छोटी मस्जिद मध्यपड़ा, मस्जिद रोड बल्लभपुर के अलावे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 16 स्थान पर पुलिस की सख्त बंदोबस्त की गई है।

,कहां कितने कितने टीम बनाई गई है

जिले भर में शांतिपूर्ण ईद मनाने को लेकर सभी प्रखंडों में दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है ।इस निमित मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 16 , माल पहाड़ी थाना क्षेत्र में 4, हिरणपुर थाना क्षेत्र में 17 , लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13, महेशपुर थाना क्षेत्र में 24, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में 6 , अमड़ा पाड़ा थाना क्षेत्र में 7 पाकुड़िया थाना क्षेत्र में 14 स्थान पर विशेष पुलिस बल की व्यवस्था की गई है ताकि चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव संपन्न हो सके।

सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर भी पुलिस की पैनी निगाह

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्पष्ट कहा है पर्व को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, हमारी नजर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक ट्विटर सभी पर है। ऐसा कुछ ना करें जिससे की पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतना पड़े। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!