Search

April 20, 2026 10:19 am

लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 अपराधियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में दिनांक 28 नवंबर 2024 को हुए सनसनीखेज लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने फुलोपानी स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) और पाकुड़िया बाजार के एक धान व्यवसायी को लूटने के दौरान व्यवसायी के मुंह में गोली मार दी थी। इस घटना सहित अन्य मामलों के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 30 नवंबर 2024 को पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, और अन्य आपराधिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में लखीराम मिर्धा (25), निवासी ओमड़ोडाहा टोला, थाना गोपीकान्दर, दुमका। संजय मिर्धा** (22), निवासी डांगापाड़ा, थाना हिरणपुर, पाकुड़।चाँद मड़ैया (20), निवासी डुमरघटी, थाना महेशपुर, पाकुड़।विश्वजीत मिर्धा (20), निवासी तेतुलिया, थाना पाकुड़िया, पाकुड़।काली प्रसाद गोराई(20), निवासी तेतुलिया, थाना पाकुड़िया, पाकुड़ शामिल हैं।

बरामद सामान:

  • घटना में प्रयुक्त लोडेड देशी कट्टा और कुल आठ जिंदा कारतूस।
  • दो मोटरसाइकिल (होंडा होर्नेट और बजाज पल्सर)।
  • चार मोबाइल फोन और संबंधित सिम कार्ड।
  • एक हेलमेट।

SIT टीम में शामिल अधिकारी:

इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विजय कुमार ने किया। टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह (पाकुड़िया), सन्नी सुप्रभात (महेशपुर), संजीव झा (मुफस्सिल), और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

अपराधियों की गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा:

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का यह गिरोह पूर्व में महेशपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनकी गिरफ्तारी से पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

पाकुड़ पुलिस का संदेश:

पाकुड़ पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस हर समय सतर्क और तत्पर है।

img 20241201 wa00131070870410737580378
img 20241201 wa00152679788873379638226
img 20241201 wa00148132518629383514741

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!