Search

April 26, 2026 3:50 am

महेशपुर प्रखंड के बूढ़ा बाबा शिव मंदिर परिसर में चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

एस कुमार

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री1008 बूढ़ा बाबा शिव मंदिर परिसर में रविवार रात दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर और जगरनाथ मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के आभूषण और मंदिर की दान पेटी चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने मंदिर के ताले को फिर से बंद कर दिया, ताकि कोई संदेह न हो। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात पुलिस बल के साथ सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचे और घटना की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आसपास के ग्रामीणों और मंदिर कमेटी से पूछताछ की। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ललित तिवारी और जगरनाथ मंदिर के पुजारी विष्णु पांडा ने बताया कि रविवार को वे नियमित पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का ताला लगाकर अपने घर लौट गए थे। पुजारियों के मुताबिक, घटना रात एक से दो बजे के बीच की है, और सीसीटीवी फुटेज में चोरों की गतिविधियां कैद हो गई हैं। मंदिर खोलने के बाद पुजारियों ने पाया कि राधा कृष्ण मंदिर से एक चांदी की बांसुरी, एक मुकुट और जगरनाथ मंदिर से दान पेटी गायब हैं। इस सूचना के बाद पुजारियों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। महेशपुर पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!