Search

April 27, 2026 6:47 pm

महेशपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रो स्टीफन मरांडी व लिट्टीपाड़ा से हेमलाल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व अनुमान के अनुसार लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पाकुड़ जिले के दो विधानसभा क्षेत्र , महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा में जेएमएम प्रत्याशियों के चेहरा साफ हो गया है। पाकुड़ से सिटिंग विधायक एवं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पुत्र तनवीर आलम का नाम सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है ।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व विधायक अकील अख्तर भी चुनावी समर में अपनी भाग्य को आजमाइश करने की कोशिश कर रहे हैं।

महेशपुर से स्टीफन मरांडी को मिला टिकट

महेशपुर कि अगर बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो से प्रोफेसर स्टीफन मरांडी विधायक रहे हैं। 2024 में पार्टी ने पुनः प्रोफेसर स्टीफन मरांडी पर विश्वास कायम रखते हुए झामुमो से टिकट देकर सब की बोलती बंद कर दी है।

लिट्टीपाड़ा से झामुमो ने हेमलाल पर जताया विश्वास

लिट्टीपाड़ा में भी झामुमो अपना पत्ता साफ कर दिया है। झामुमो से सिटिंग विधायक दिनेश बिलियन मरांडी का पत्ता कट गया है। उनके स्थान पर हेमलाल मुर्मू को पार्टी ने टिकट देकर सबको अक्का बक्का कर दिया है।
हेमलाल मुर्मू के नाम की घोषणा के साथ लिट्टीपाड़ा में चुनावी माहौल पूरी गर्माहट पर है। अब देखना यह है कि
झारखंड मुक्ति मोर्चा पुराने चेहरे अब किया दाव खेलते हैं ।

कौन है दिनेश मरांडी

दिनेश मरांडी का पूरा परिवार झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए समर्पित थे। इस विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता स्वर्गीय साइमन मरांडी लगातार कई बार विधायक रह चुके हैं। उनकी माता स्वर्गीय सुशीला हसदा भी विधायक रह चुकी हैं । पिता ग्रामीण विकास मंत्री भी रह चुके हैं। पूरा परिवार समर्पित होने के बावजूद एक सिटिंग विधायक जिन्होंने जीत हासिल की थी को टिकट नहीं मिलने से लिट्टीपाड़ा की जनता एवं ग्रामीण हदप्रद है।नाम न छापने के शर्त पर जनता ने बताया कि स्थानीय कई गांव के ग्रामीण सिटिंग विधायक से नाराज चल रहे थे।कई क्षेत्रों में पानी नहीं मिलने से लोग नाराजगी जाहिर की थी। शायद पार्टी ने सभी कुछ आकलन करके चेहरे को बदलते हुए हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया है ताकि वह जनता का विश्वास कायम रख सके और पुनः चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर सके। बरबाहर देखना है कि अब सिटिंग विधायक का रुख किया होता है।

img 20241023 wa00165675027860332321163
img 20241023 wa00153315695031943606526

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!