Search

September 24, 2026 10:06 am

विशेष मध्यस्थ अभियान के तीसरे दिन एक परिवार में कराया गया सुलह

व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार के शाम विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन एक महत्वपूर्ण वाद में सुलह समझौता हुआ। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि के प्रयास से यह सुलह संभव हुआ। पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाई और पति ने अपनी पत्नी को अपने साथ ले गए।इस सुलह का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि दंपति को दो बच्चा जिसमें एक वर्ष और 2 वर्ष का बेटा था। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखा गया। मध्यस्ता से दोनों बच्चों को माता-पिता का प्यार मिलेगा। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!