Search

April 25, 2026 11:29 am

स्वीप कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प

राजकुमार भगत

विधानसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत आमजन को चुनाव के बारे में जागरूक करने एवं चुनाव गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना पंचायत में जिला एथेलेटिक्स संघ, जिला ओलम्पिक संघ एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ कुंजबोना चौक से शिवलांग तक किया गया।मैराथन दौड़ करवाकर सभी खिलाड़ियों के माध्यम से आगामी विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

10 किलोमीटर मैराथन मैं विजेता खिलाड़ियों का नाम निम्न है:-

प्रथम = टोनाई मुर्मू (पाकुड़िया)
द्वितीय=संतोष मुर्मू (लिट्टीपाड़ा)
तृतीय =नरेश मरांडी (महेशपुर)
चतुर्थ= लखन हेंब्रम (अमड़ापाड़ा)
पंचम = समिति यादव ( महेशपुर)

मैराथन दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सह ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह व प्रकाश रावत ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, प्रशिक्षक अक्षय बावरी, प्रशिक्षक नारायण चंद्र राय, भैरव मुर्मू, अंकिता कुमारी, मनोज पहाड़ियां, चंदू पहाड़िया, कुणाल सिंह, प्रशांत कुमार पासवान ने सहयोग किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!