Search

June 19, 2026 7:59 am

आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने वाले रिंकू बोले- मेरे लिए यह काम कोई नया नहीं था

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा
रिंकू सिंह ने फिनिशर का रोल निभाया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह का कहना है कि वह आखिरी गेंद पर जीत के प्रति आश्वस्त थे. भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी20 मैच में आखिरी गेंद पर मेहमान ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया. छठे नंबर पर उतरकर रिंकू सिंह ने भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला और कंगारुओं के जबड़े से जीत को छीन ली. रिंकू ने इस मुकाबले में फिनिशर का रोल निभाया. उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन वो गेंद नो बॉल निकली और भारत आसानी से 2 विकेट से जीत गया.

जीत के बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इसके प्रति आश्वस्त थे. उन्हें पता था कि आखिरी गेंद पर किस तरह से रन लेना है. मैच के बाद रिंकू सिंह ने कहा, ‘ मुझे खुद के ऊपर विश्वास था. मैंने ऐसा कई बार किया है. इसलिए मुझे खुद पर विश्वास था.’ टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था. रिंकू सिंह ने पेसर शॉन एबट की गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया. हालांकि यह गेंद नो बॉल निकली. इस तरह भारत को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) पर 2 विकेट से जीत मिल गई.

भारतीय गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन लुटाए… फिर भी अपने बॉलर्स की तारीफों के पुल क्यों बांध रहे सूर्यकुमार यादव? समझिए

‘मैंने आईपीएल में भी यह कारनामा किया है’
रिंकू सिंह ने छठे नंबर पर उतरकर मैच को शानदार अंदाज में फिनिश की. उन्होंने 14 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए. यह पूछने पर कि जब अक्षर पटेल (Axar Patel) दूसरे छोर पर रन नहीं ले पा रहे थे तब क्या उनपर दबाव आ गया था. इसपर रिंकू ने कहा, ‘ मैं इस नंबर (छठे नंबर) पर खेलने का आदि हो चुका है. मैंने इसी पोजीशन पर उतरकर पिछले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. यहां भी मैंने खुद पर आत्मविश्वास जताया.’

दूसरा टी20 मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा
भारतीय टीम ने इस जीत से 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमें अब तिरुवनंतपुरम के लिए ट्रेवल करेंगी जहां सीरीज का दूसरा टी20 मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जीत से शुरुआत की है. सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में 80 रन की पारी खेली. ईशान किशन 58 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया ने टी20 में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है. उसने ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 209 रन के लक्ष्य को 8 विकेट के नुकसान पर हासिल किया.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Rinku Singh, Suryakumar Yadav



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!