Search

June 21, 2026 8:29 pm

थाना क्षेत्र के घाघरजनी में स्कार्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त , एक घायल

सतनाम सिंह

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाकुड़ मुख्य पथ के घाघरजानि प्रखंड कार्यालय निकट शनिवार की शाम बाइक को बचाने के दौरान एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वाहन में सवार पाकुड़ निवासी पत्थर व्यवसायी हाबु शेख (60) घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाबु शेख स्कार्पियो वाहन से हिरणपुर से पाकुड़ की ओर लौट रहा था। इस पथ के प्रखंड कार्यालय निकट स्थित स्पीड ब्रेकर पार करने के बाद विपरीत दिशा से दो बाइक तेज गति से आ रहा था , जिसे बचाने के दौरान स्कार्पियो असंतुलित होकर निकट के पुल से जा टकराकर खाई में जा गिरा। जिससे वाहन सवार को हल्की चोटे आई। वही वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फोटो:-

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!