झारखंड शिक्षा परिषद कर्मियों की मांगों पर सहमति, अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर सात सूत्री मांगों को लेकर पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झरिया के पूर्णकालिक कर्मी मंगलवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे पर वहीं मंगलवार को रांची में राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ(कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी सहित) के प्रतिनिधि के साथ संघ के मांगों के आलोक में वार्ता हुई। वार्ता के बाद संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। हड़ताल में वार्डन असुंता मुर्मू,शिक्षिका अंजलि टुडू,अनोखी अरालिना मरांडी, रसोईया स्टेनशिला हेंब्रम एवं सुरक्षा प्रहरी राकेशचंद्र सोरेन आदि शामिल थे। पर संघ से वार्ता के बाद बुधवार आज से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सभी पूर्णकालिक कर्मी अपने नियमित पठन-पाठन सहित सभी कार्य में लग जाएंगे।