Search

April 26, 2026 3:50 am

129 गांव में मलेरिया जांच को लेकर हुआ सर्वे, 972 पॉजिटिव में सभी हुए स्वस्थ : सिविल सर्जन

क्या ! मान लिया जाए लिट्टीपाड़ा मलेरिया मुक्त ??

प्रशांत मंडल

पाकुड़ । लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मलेरिया प्रभावित 148 गांव में से 129 गांव में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल की अगुवाई में .वी.डी पदाधिकारी डॉ के.के.सिंह, डॉ आनंद, डॉ सुनील सिंह, एमटीएस, केटीएस एवं एमपीडब्ल्यू के द्वारा 27 नवंबर से 03- दिसंबर तक घर घर सर्वे कर 29,936 लोगों को मलेरिया से संबंधित जांच किया गया जिसमें से 972 पाज़िटिव मरीज पाए गए थे। सभी मरीजों को समुचित उपचार कर घर वापस भेज दिया गया। शनिवार को पुनः लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जामकुंदर गांव के संथाली टोला में पूरी मेडिकल टीम के साथ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एक भी मरीज मलेरिया से ग्रसित नहीं पाए गए।

img 20231216 wa00228299280215857848132
img 20231216 wa00218033283586137515903

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!