बजरंग पंडित
पाकुड़। पाकुड़ जिले में एक फरार प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पवन कुमार है, जिनकी उम्र 21 वर्ष है और पिता का नाम बिक्रम राय है। पवन कुमार निवासी छोटी अलीगंज, पाकुड़ का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पवन कुमार के खिलाफ कांड संख्या 312/24, दिनांक 11 दिसंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लंबे समय से फरार चल रहे पवन कुमार को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना है और आगे की जांच की प्रक्रिया जारी है।