Search

September 16, 2026 10:55 pm

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 मई 2025 को मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों में तिथि भोजन आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव शिक्षकों के साथ मिलकर इस आयोजन में सहयोग करेंगे और बच्चों को विशेष भोजन उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, उपायुक्त के निदेशानुसार पंचायत सचिवों को पंचायत भवनों का मेरी एप में फोटो इंस्टाल करने और डीएमएफटी ग्राम सभा में योजनाओं की सूची दर्ज करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के तहत भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें गड्ढा खुदाई, अबुआ आवास में एमआर निर्गत करने, विभिन्न योजनाओं में एमआर और पीडी जनरेशन, एरिया ऑफिसर ऐप, डोभा योजना, बिरसा सिंचाई कुआं पूर्णता आदि शामिल हैं। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चंद्र दास, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रभारी प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम और कनीय अभियंता विजय रविदास सहित सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!