Search

June 15, 2026 3:39 pm

पुलिस और एबीवीपी की पहल रंग लाई, भटके युवक को परिजनों से मिलाया।

शहरपुर गांव में मिला था मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक, तत्परता से हुई पहचान और परिवार तक पहुंचाया गया

पाकुड़िया/पाकुड़ : मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पाकुड़िया पुलिस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात पाकुड़िया थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव में एक युवक भटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एबीवीपी पाकुड़िया नगर इकाई के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर पाकुड़िया थाना पहुंचाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने युवक से पूछताछ कर उसकी पहचान आदित्य झा के रूप में की। वह भागलपुर जिले के पैथी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी संजय झा का पुत्र है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। गुरुवार को पुलिस ने युवक को गोड्डा में उसके रिश्तेदार बमशंकर मिश्रा को सकुशल सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित मिलने और घर लौटने की सूचना से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पाकुड़िया पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। पुलिस की तत्परता और सामाजिक संगठनों के सहयोग से एक परिवार को उसकी खोई हुई खुशी वापस मिल गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!