इस बाबत ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव को लिखा था पत्र
राजकुमार भगत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम के प्रयास से हरिगंज फुटानी मोड़ चबूतरा स्थित ट्रांसफार्मर के स्थानांतरण करने का काम शुरू किया गया। इस बाबत ग्रामीणों के द्वारा दिए गए आवेदन पर कांग्रेस के पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने बिजली विभाग से बात की थी जिसके उपरांत ही त्वरित कार्य आज दिनांक 20.8.2024 को आरंभ कर दी गई । जिससे आम जनता के द्वारा तनवीर आलम के प्रति आभार प्रकट किया गया एवं तनवीर आलम जिंदाबाद,आलमगीर आलम जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए ।





