Search

June 19, 2026 7:59 am

रातोंरात करोड़पति बना देगा ये रत्न, बस धारण करते समय इन बातों का रखें ख्याल

[ad_1]

शिखा श्रेया/रांची. करोड़पति कौन नहीं बनना चाहता. इसके लिए कई बार लोग लाखों रुपए का रत्न भी धारण करते हैं, ताकि उसके प्रभाव से वह जल्दी मालामाल हो जाएं. आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताने वाले हैं, जिसे पहनते ही आप निश्चित ही करोड़पति बन जाएंगे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं नीलम रत्न के बारे में, जो काफी शक्तिशाली रत्न माना जाता है.

झारखंड की राजधानी रांची के पंचवटी प्लाजा स्थित अग्रवाल रत्न स्टोर के ज्योतिषआचार्य संतोष कुमार चौबे ने लोकेल 18 को बताया कि नीलम रत्न काफी शक्तिशाली है और उसका व्यक्ति के जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. यह रत्न धारण करने के एक हफ्ते के अंदर ही आपको इसका प्रभाव अपने जीवन में नजर आने लगेगा.

चमत्कारी रूप से करता है काम
संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि अगर इस रत्न को आप धारण करते हैं तो आपको तुरंत ही इसका नतीजा देखने को मिलेगा. आपके सोचने का तरीका, आपकी जीवन शैली, आप जिस प्रोफेशन में है उसमें बदलाव व चीज आपके अनुरूप होना शुरू हो जाएगी. नीलम इतनी शक्तिशाली है कि वह आपको करोड़पति बना देगा. आपने यह देखा भी होगा कि जो भी नीलम धारण करते हैं वह अक्सर बड़े-बड़े बिजनेसमैन होते हैं या फिर कोई करोड़पति. हालांकि नीलम पहनते समय बस एक बात का ध्यान रखना है कि आप अपनी कुंडली दिखाकर ही नीलम धारण करें, क्योंकि जिसकी कुंडली में शनि शुभ स्थान पर है, उसी के लिए नीलम बना है.

धन को आकर्षित करता है नीलम
ज्योतिष आचार्य ने बताया कि नीलम धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है. लीजिए आपकी कुंडली में करोड़पति बनना लिखा है, आज से 20 साल बाद, लेकिन अगर आपने नीलम धारण किया तो 20 साल नहीं, मात्र 10 साल में ही आपको करोड़पति बना देगा. ये धन के आगमन को और तेज कर देता है.

बिना कुंडली दिखाएं ना पहने नीलम
ज्योतिष आचार्य संतोष बताते हैं कि नीलम अंगूठी सबके लिए नहीं बनी है. इस बात का विशेष तौर पर लोगों को ख्याल रखना है. कई बार लोग देखा देखी में इसे पहन लेते हैं, लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इसका दुष्परिणाम देखने को मिल सकता है. अगर आपकी कुंडली भाव में शनि शुभ दशा में नहीं है और आपने नीलम धारण कर लिया, तो करोड़पति की जगह यह आपको सड़कछाप बना देगा और हो सकता है यह आपको हॉस्पिटल के चक्कर भी लगवा दे. यह रत्न आपको बर्बाद भी कर सकता है.

Tags: Dharma Aastha, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news, Religion 18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!