Search

June 19, 2026 7:59 am

व्रत तोड़कर कोडरमा के इस शख्स ने बचाई महिला की जान, अब हर तरफ वाहवाही

[ad_1]

ओम प्रकाश निरंजन/कोडरमा: एतवारी छठ पर्व को लेकर उपवास कर रहे कोडरमा निवासी अभिनव पाठक ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है. दरअसल, अभिनव रविवार को एतवारी छठ को लेकर उपवास पर थे, इस दौरान उन्होंने अपने उपवास को तोड़कर एक जरूरतमंद महिला की जान बचाई.

लोकल 18 से बातचीत में अभिनव ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से एतवारी छठ में उपवास में रहकर डलिया छठ घाट तक लेकर जाते हैं. रविवार को कीप स्माइलिंग हिंदुस्तान यूथ फाउंडेशन के निदेशक विशाल सिंह से उन्हें सूचना मिली कि सदर अस्पताल में एक 75 वर्षीय महिला सफीना खातून को रक्त की आवश्यकता है.

उपवास को तोड़कर किया रक्तदान
अभिनव ने बताया कि इसके बाद उन्होंने समय से पहले अपने उपवास को तोड़ते हुए बुजुर्ग महिला के लिए रक्तदान करने का निर्णय लिया और रक्तदान करने सदर अस्पताल कोडरमा के ब्लड बैंक पहुंच गए. अभिनव ने बताया कि उनका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है. उन्होंने ब्लड बैंक में महिला के लिए एक यूनिट रक्तदान कर उसकी जान बचाई.

नियमित रक्तदान करने से शरीर रहता है स्वस्थ
अभिनव ने बताया कि यह उनका 38वां रक्तदान था. बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है, बल्कि रक्तदान के अनेक प्रकार के फायदे हैं. बताया कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है. ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है. इसके अलावा अन्य कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है.

Tags: Blood Donation, Kodarma news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!