Search

September 17, 2026 12:27 am

कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सूचना प्रदाताओं का प्रशिक्षण आयोजित।

अब्दुल अंसारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया सभागार में गुरुवार को कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन हेतु एक दिवसीय सूचना प्रदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में की गई.डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि उपस्थित सभी सूचना प्रदाताओं को कालाजार एवं फाइलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई एवं संभावित कालाजार एवं फलेरिया मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में रेफर करने एवं सहयोग करने के लिए प्रेरित किया.यह कार्यक्रम आगामी 27 मई तक चलेगी.मौके पर जिले के भिबी डी सलाहकार अंकित कुमार, भिबीडी सुपरवाइजर संजय मुर्मू एवं पिरामल से प्रोग्राम ऑफिसर नरेश कुमार मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!