Search

May 16, 2026 3:14 am

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

सतनाम सिंह

झांरखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़ के सौजन्य से उड़ान परियोजना के अंर्तगत पीभीटीजी बदलावकर्ता का दो दिवसीय मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पर प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को पुराना समाहरणालय परिसर स्थित चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सभागार में जेएसएलपीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक पीसीआई के मो अनीस अंसारी एवं अमित अग्रवाल के द्वारा फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम जो दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी तक पाकुड़ जिलें के सभी प्रखंडों में होना है,उसके सफल संचालन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम अंर्तगत कार्य योजना तैयार किया गया। साथ ही साथ कालाजार एवं मलेरिया से संबंधित जानकारी देकर मच्छरदानी का सही इस्तेमाल हेतू जन जागरूकता करने हेतु सभी को जागरूक किया गया। डीपीएम प्रवीण मिश्रा के द्वारा सभी बदलावकर्ता को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने गांव में जाकर सखी मंडल की दीदियों एवं ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। मौके पर पीसीआई के स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मिथिलेश कुमार सिंह,डीएम एसडी इंचार्ज स्वेता सिंह,डीएम एसएम आईबी इंचार्ज सह पाकुड सदर के बीपीएम फैज आलम, पीसीआई के आरएमसी अनीस अंसारी,जिला समम्यवक अमित अग्रवाल,वाईपी शुभम मुखर्जी,अभिमन्यु वर्धन, इस्माइल शेख सहित सभी बदलावकर्ता उपस्थित थे।

img 20240124 wa00235870865041990334607

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!