Search

June 8, 2026 9:08 pm

उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, तीन गांवों में बहाल हुई बिजली

नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगने से सुजानपाड़ा और फूलझींझरी के ग्रामीणों को मिली राहत।

पाकुड़िया। प्रखंड के पलियादहा और फूलझींझरी पंचायत के तीन गांवों में लंबे समय से बाधित बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से सुजानपाड़ा निचेटोला, सुजानपाड़ा ऊपरटोला और फूलझींझरी गांव में 25 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार पुराने ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से तीनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों से शिकायत मिलने के बाद उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और शीघ्र समाधान की मांग की। उनके लगातार प्रयासों के बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, जिसके स्थापित होते ही बिजली आपूर्ति पुनः शुरू हो गई। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
वहीं, बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। ग्रामीणों ने इसे जनसेवा के प्रति उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

img 20260608 wa00143877521680838292465
img 20260608 wa00131820955712418984229

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!