Search

February 14, 2025 10:18 am

प्रतिबंधित मांस सड़क में पाए जाने पर तारापुर में हंगामा

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार शाम हिरणपुर -पाकुड़ मुख्य सड़क के तारापुर में सड़क में प्रतिबंधित मांस पड़े हुए पाए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा बरपा। वही मुख्य सड़क को जाम कर दिया। शाम करीब आठ बजे गांव के युवक देवी सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान सड़क में प्रतिबंधित मांस पाए जाने पर हंगामा मच गया। सेकड़ो की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। वही इसकी सूचना पाने साथ पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता , थाना प्रभारी रंजन सिंह सहित काफी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। पर आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की बाते मानने का तैयार नही हुए। उधर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को अपने कब्जे में लिया। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर