Search

April 25, 2026 10:08 pm

मतदान के प्रति जागरूकता हेतु वोट कार्निवल का होगा भव्य आयोजन

स्वीप कोषांग की बैठक में निर्णय, आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर की चर्चा

उपायुक्त ने वोट कार्निवल आयोजित करने का दिया निर्देश।

राजकुमार भगत

गुरुवार को गोपनीय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक ने स्वीप कोषांग के साथ बैठक की। बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आगे की रणनीति/योजना/कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया और कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में अपनी सहभागिता निभाने को कहा। कहा कि इस बार जिला प्रशासन ने जिले का मतदान प्रतिशत 85 पार ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता आवश्यक है। मतदान के महत्व को बताने एवं मतदान दिवस के दिन मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में आगामी 16 नवंबर को वोट कार्निवल के सफल आयोजन एवं थीम बूथ की तैयारियां को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विस्तार से चर्चा किया। इस बाबत संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि वोट कार्निवल के दिन मतदाता शपथ ग्रहण समारोह, डांस, स्केटिंग, बॉक्सिंग,जूडो,कराटे, योगा कार्यक्रम,रक्तदान, खेल कूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20241114 wa00167465957558532451221

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!