Search

June 19, 2026 1:58 pm

सड़क के बीचो-बीच आकार युवाओं ने किया डांस, जुंबा व स्केटिंग, गाड़ियों की आवाजाही हुई बंद, VIDEO

[ad_1]

आकाश कुमार/ जमशेदपुर. झारखंड का जमशेदपुर शहर सिर्फ अपने औद्योगिक करने के लिए ही नहीं मशहूर है.बल्कि,यहां इंटरटेनमेंट भी बड़ा खास है.टाटा स्टील समय समय पर शहर वासियों के लिए कुछ यूनिक और अलग एंटरटेनमेंट इवेंट्स का आयोजन करते रहती है. इसी में से एक है जैम एट स्ट्रीट, जिसका आयोजन 1 किलोमीटर सड़क पर किया जाता है.

इसी क्रम में हर साल ठंड के मौसम में महीने की आखिरी रविवार को जैम एट स्ट्रीट नाम का इवेंट होता है.जहां करीब 1 किलोमीटर के रोड को तकरीबन 2 घंटे के लिए वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है और वहां विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी और रोचक गतिविधि होते रहती है.जिससे लोगों का मनोरंजन होता रहे. नवंबर की आखिरी रविवार 26 तारीख को बिष्टुपुर गोल चक्कर से लेकर बिस्टुपुर ट्रैफिक लाइट तक रोड को गाड़ियों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया था और सुबह के 6:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ दिखाई दी.जहां पर एंटरटेनमेंट के कई जरिया थे.

सड़क के बीचों बीच मनोरंजन
जिसमें लाइव म्यूजिक, लाइव जुंबा, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, स्लो साइकिल रेस, डांसिंग, एक्रोबैट्स, योगा , पेंटिंग, लाइफ पेंटिंग, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल,हैंडबॉल, क्रिकेट,वॉलीबॉल जैसे मनोरंजन के कई सारे गेम्स थे. यहां जमशेदपुर के लोगों ने आकर इसका आनंद उठाया.इसके अलावा खाने-पीने के लिए भी तमाम व्यवस्था की गई थी. लोकल 18 को बताते हुए मोसिका और उनके दोस्तों ने बताया कि वे लोग हर महीने जैम स्ट्रीट का इंतजार करती है.क्योंकि यह एक दिन होता है.जहां सभी दोस्त एक साथ मिलते हैं और मिलकर काफी सारे यादगार पल को कैद करते हैं.

Tags: Jamshedpur news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!