Search

June 15, 2026 3:27 am

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बकाया पोषाहार राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है ।

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया (पाकुड़) :- पोषाहार मद का राशि नही मिलने के कारण पाकुड़िया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की आपूर्ति में आंगनबाड़ी सेविकाओं को इन दिनों घोर कठिनाई की सामना करनी पड़ रही है। इसी कारण आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाली खिचड़ी गर्म पोषाहार मंगलवार से मिलना बंद हो गया। सेविकाओं ने बताया कि सेविका विगत अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक पांच माह एवं चालू वर्ष में मई 2022 से दिसंबर 2022 तक आठ माह का बकाया पोषाहार राशि शीघ्र भुगतान करने की मांग की है । इसके साथ ही सेविकाओं ने पांच माह का बकाया मानदेय एवं अतिरिक्त मानदेय भी शीघ्र भुगतान की मांग की है ।सेविकाओं ने बताया कि राशि नही रहने से अबतक दुकानदार से उधार में पोषाहार ली जा रही थी लेकिन अब दुकानदार भी उधार में पोषाहार सामग्री देना बंद कर हाथ खड़ा कर दिए है ऐसी स्थिति में अब आंगनबाड़ी केंद्रों में गरम पोषाहार वितरण बंद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!