Search

June 21, 2026 8:15 pm

अवैध निकासी के मामले में आंध्रप्रदेश पुलिस पहुंची हिरणपुर

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़ )आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम हिरणपुर थाना पहुँचकर । हिरणपुर पुलिस की मदद से एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के धोवाडांगा से पूछताछ के लिए लाया गया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। आंध्रप्रदेश पुलिस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आधार के माध्यम से डुप्लीकेट फिंगरप्रिंट लगाकर लगभग 50 हजार रुपये की निकासी आंध्रप्रदेश की एक व्यक्ति से की गई है। इस मामले में धोवाडांगा के एक व्यक्ति का तार इस मामले से जुड़ा हो सकता है। उसी केस से जुड़े अहम जानकारियां लेने के लिए टीम हिरणपुर आई है। हालांकि पुलिस मीडिया कर्मियों को पूरी जानकारी देने से कतराते रही। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि ने बताया कि केस से जुड़े सिलसिले में आंध्रप्रदेश की पुलिस टीम हिरणपुर आई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!