Search

June 22, 2026 6:53 am

कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत कैंप का आयोजन ।

तोफिक राज की रिपोर्ट पाकुड़।

पाकुड़। सोमवार को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत छूटे हुए किसानों का ईकेवाईसी कराने हेतु बैंकों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें बैंक ऑफ़ बरोदा पाकुड़ एवं संग्रामपुर, बैंक ऑफ इंडिया पाकुड़, केनरा बैंक पाकुड़, बैंक ऑफ इंडिया बिरकिटी, सोनार पाड़ा, एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पाकुरिया, हिरणपुर में कैंप का आयोजन किया गया । पाकुड़ जिला में 31 मार्च 2020 को मानक केसीसी खाताधारक का कृषि ऋण माफ किया जाना है। बैंक द्वारा 9925 खाताधारकों का सूची अपलोड किया गया है जिसमें से 3884 किसान अभी भी अपना ईकेवाईसी नहीं करवाए हैं । इसके लिए किसानों को खोज कर उनका ईकेवाईसी करवाया जा रहा है। बैंक को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने केसीसी ग्राहक को बुलाकर ईकेवाईसी करवाएं । कैंप के प्रचार प्रसार हेतु गांव गांव में माइकिंग किया गया है । सभी किसान मित्रों को आदेश दिया गया है कि अपने ग्राम के किसानों को ईकेवाईसी करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कैंप में सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को ने भाग लिया। जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा विभिन्न बैंक के शाखा में घूम कर कैंप का अनुश्रवण किया जा रहा है । यह केम्प 13 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद भी प्रज्ञा केन्द्र जाकर किसान अपना ईकेवायसी करबा सकते हैं। जिला के सभी किसान जिनका केसीसी 31 मार्च 2020 को मानक था उनको सूचना दिया गया है की यदि वो अपना ईकेवायसी नहीं कराये हैं तो जल्दी से प्रज्ञा केंद्र जाकर ईकेवायसी करबा लें। बाद में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

img 20230109 wa01088914163981551310628
img 20230109 wa01098889937108267507977
img 20230109 wa01103074559543844831441
img 20230109 wa01127113515817886555594
img 20230109 wa01115196842752662506831
img 20230109 wa01134630566788620947931

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!