Search

May 14, 2026 12:25 am

गुजरात ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।

तोफिक राज की रिपोर्ट पाकुड़।

पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 में से 156 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है.गुजरात के इस ऐतिहासिक विजय पर आज भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ नगर के बिरसा चौक में विजय उत्सव मनाया।कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का जश्न मनाया।भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि गुजरात विधानसभा की प्रचंड जीत यह साबित करती है कि कि गुजरात के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल पर अटूट विश्वास किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने दो दशक में गुजरात में विकास के कई रिकॉर्ड तोड़े और बदले में गुजरात की जनता ने भाजपा को जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ने में समर्थन दिया है। गुजरात में भाजपा ने अब तक के जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और लगातार सातवीं जीत का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. जनता जनकल्याण को चरितार्थ करने वाले नीतियों के पक्ष में खुलकर खड़ी हुई और युवा, महिलाओं व किसानों समेत सभी वर्गों ने पूरे दिल से भाजपा का साथ दिया।इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीरा प्रवीण सिंहअनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दिलीप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला मंत्री श्रीमती पार्वती देवी, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,धर्मेंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह,, अरुण चौधरी, श्रीमती प्राची चौधरी, पिंका पटेल, रवि शंकर झा, , श्रीकांत भाईमाली, सुमित भास्कर, सुमित चौबे,कुंदन सिंह, विक्रम मिश्रा राजकुमार भगत सपन कुमार दुबे पार्थ रक्षित शादी कुल आलम ,हककानी शेख, विवेक बर्मन , किट्टू शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

IMG 20221209 WA0056
IMG 20221209 WA0057
IMG 20221209 WA0058 1
IMG 20221209 WA0055

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!