Search

May 1, 2026 6:12 am

जूट किसानों को क्राइजाफ़ सोना मिश्रण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सतनाम सिंह

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के अंतर्गत पाकुड़ सदर प्रखंड के रघुनंदनपुर पंचायत के चांचकी गांव मैं मंगलवार को जूट उत्पादन करने वाले किसानों के साथ क्राइजाफ़ सोना पाउडर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीपीएम मो फैज आलम, आई केअर के ब्लॉक सुपरवाइज़र इसरार अहमद खान,जूट कारपोरेशन ऑफ इंडिया धूलियांन के सलिल कुमार मंडल के द्वारा किया गया। विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत समझौता किया गया था। इसी समझौता के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अनुदान आधारित बीज, मशीन एवं उपकरण तथा उत्पादों को खरीदने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को चांचकि गांव के दर्जनों किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर उपस्थित इसरार अहमद खान एवं सलिल कुमार मंडल के द्वारा बतलाया गया कि क्राइजाफ़ सोना मिश्रण उन्नत पटसन सड़न हेतु सूक्ष्मजीवी मिश्रण होता है जिसका व्यवहार करने से जूट का रेशा में चमक आता है,रेशा मुलायम और मजबूत होता है। पाट काटने के बाद एवं पाट का पत्ता झड़ जाने के बाद जांग तैयार किया जाता है,जांग तैयार के लिए पाट को तह में रखकर पानी में डाला जाता है तथा उसी समय क्राइजाफ़ सोना मिश्रण को छिड़काव किया जाता है ऐसे ही दो-तीन स्तर में पाट को सजाया जाता है इसके बाद मिट्टी एवं बालू में भरा हुआ बोरा जांग के ऊपर रखा जाता है साथ ही साथ जूट फसल में लगने वाली रोगों की निराकरण की उपाय आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के ज्वेल राणा,प्रभाकर मालाकार,वाईपी रूद्र प्रताप संतरा, सामुदायिक समन्वयक मो यासीन आलम,जुट मित्र अलिवुल शेख एवं सीमांतो मंडल सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

IMG 20230808 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!