Search

April 29, 2026 2:16 am

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता राष्ट्रवादी महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, मंडल अध्यक्ष विजय भगत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन एवं वंदन किया गया। साथ ही इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तार से उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया। इस अवसर भाजपा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष सुखलाल मिर्धा, राजेश गुप्ता,पांडू राय सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230925 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!