Search

June 22, 2026 5:22 am

पाकुड़िया प्रखंड भर के विभिन्न पंचायतों का मिट्टी नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को सौंपा

बजरंग पंडित

पाकुड़िया संवाददाता मेरी माटी , मेरा देश अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडिओ डॉ मनोज कुमार, सीओ किरण डांग, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , उप प्रमुख अर्चना देवी सहित प्रखंड के 18 पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर सभी पंचायत से संग्रहित पवित्र मिट्टी एवं जल को प्रखंड से नेहरू युवा केंद्र के सदस्य किंगशुक नाग एवं अशरफ शेख को कलश में भरकर सौंपा गया । उक्त कार्यक्रम में बीडिओ डॉ मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान में आप सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है । संग्रह किये गए सभी मिट्टी को नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारियो द्वारा पाकुड़ से नई दिल्ली ले जाया जाएगा । उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वक्तव्य दिए। प्रखंड की मिट्टी को दिल्ली ले जाने को लेकर इस क्षण को यादगार बनाने हेतु उपस्थित कुछ महिला मुखिया एवं उप प्रमुख के द्वारा मिट्टी भरा कलश को साथ में लेकर आदिवासियों का परंपरागत नृत्य किया। मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, बीपीआरओ त्रिदीप शील, जेएसएलपीएस बीपीएम प्रशांत यादव , बीपीओ राजीव कुमार , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनिय अभियंता लालू रविदास , प्रेम प्रकाश टुडू , सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

IMG 20230818 WA0061 1
IMG 20230818 WA0060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!