Search

June 19, 2026 5:40 pm

पाकुड़ नगर में एक बड़े व्यापारी के साथ हुई लाखों की छीनताई,

पांच लाख नगद और एक लैपटॉप लूट कर ले गए लुटेरे,बंदूक की नोक पर

पाकुड़ नगर में हुई बड़ी घटना शाम ढलते ही नकाबपोश लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

घटना स्थल पर बरामद हुई पिस्टल की एक गोली

इस घटना से पाकुड़ के व्यापारियों में बड़ी चिंता।

सतनाम सिंह

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र शनिवार शाम 8.20 बजे पाकुड़ के जाने माने बड़े व्यापारी बोस डीलर एवं क्रेशर पार्ट्स के थोक विक्रेता संतोष केजरीवाल के साथ तीन नकाबपोश ने बंदूक की नोक पर पांच लाख और एक लैपटॉप की छीनताई की और भाग खड़े हुए, तीनों लुटेरे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागे है,व्यापारी संतोष केजरीवाल ने बताया की लुटेरे नकाबपोश के साथ मेरी लगभग दस मिनिट तक संघर्ष हुई लेकिन एक नकाबपोश ने मेरे सिर पर जोरदार हमला किया,जिसके कारण मेरे सिर पर चोट भी आई है,और दो नकाबपोश के द्वारा मेरे बैग को बार बार जोरदार तरीके से छीना जा रहा था,जिसके कारण मेरे बैग की बेल्ट टूट गई और बैग लुटेरों के हाथ लग गया,बैग में पांच लाख रुपए और मेरा लैपटॉप जिसमे बिजनेस का सारा हिसाब था लूट कर ले गए नकाबपोश,हमलावर तीनों नकाबपोश जिसमे एक बाइक को स्टार्ट मोड़ पर रखा हुआ था,जिसपर दोनो नकाबपोश बैठ कर काफी तेज गति से भाग खड़े हुए।घटना की खबर तुरंत एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल और नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी गई, समय को गंवाए बिना एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल और नगर थाना पुलिस के एएसआई टिंकू रजक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया, आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन पुलिस के हाथ कुछ न लग पाया, हालांकि घटना स्थल पर जांच के दौरान पिस्टल की एक जिंदा कारतूस पाई गई है।घटना की खबर आग की तरह पूरे पाकुड़ शहर में फेल गई,सूचना पाते ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन,सचिव संजीव खत्री,बृजमोहन साहा,सुरेश बाकलीवाल,राकेश भगत और पाकुड़ शहर के गण मन व्यापारी लोग पहुंचे और वास्तु स्थिति का जायजा लिया,एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने हालांकि खोजबीन और सबूत के लिए काफी मशक्कत की लेकिन ऐसा कुछ हाथ नहीं लगा, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ ना लग पाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!