Search

May 3, 2026 7:55 pm

बीएलओ को मतदाता से संबंधित दे संपूर्ण जानकारी करे त्रुटियों को दूर : प्रमोद कुमार दास

राजकुमार भगत

पाकुड़। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर मतदाता सूची को समावेशी एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम का सत्यापन कर एक त्रुटि मुक्त और समावेशी मतदाता सूची बनाई जानी है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है। सूची व फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नये पते का अद्यतनीकरण किया जाना है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि जिला में एक भी योग्य मतदाता का नाम छूट नहीं पाये। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आमजनों से अपील की है कि मतदाता सूची में निबंधन, स्थानातंरण, सुधार, नाम विलोपन आदि की जानकारी घर आये अपने बीएलओ को दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!