Search

April 28, 2026 1:49 am

बीडीओ श्रीमान मरांडी के अध्यक्षता में आयोजित की समीक्षा बैठक,दिए कई निर्देश

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने सभी ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक, कृषक मित्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान रबी वर्ष 2023-24 में केन्द्र एवं राज्य योजना के तहत कृषिन्नोति योजना एवं बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत ब्लॉक चैन प्रणाली के माध्यम से कृषक लाभुकों का पंजीकरण, कलस्टर में रबी फसलों का प्रत्यक्षण हेतू ग्रामों एवं किसानों का चयन कर किसानों की सूची एवं आवश्यक दस्तावेज तीन दिनों के अन्दर जमा करने का निर्देश सभी जनसेवक, कृषक मित्र सहित सहायक तकनीकी प्रबंधक को दिए।तथा जनप्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग करने की अपील की। वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के सभी ग्राम पंचायत भवनों में डिजिटलीकरण योजना के तहत पंचायत प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से बैंक पत्रचार एवं ग्रामीण जरूरतमंद लोगों का अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक को नियमित रूप से पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र संचालन का निर्देश दिए।लिट्टीपाड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बड़ा घाघरी एवं जोरडीहा के बालू घाटों से निर्गत व्यवहृत एवं अव्यवहृत रसीद प्रति सहित प्राप्त राशि एवं बालू घाटों से बालू उठाव, प्राप्त आय एवं व्यय संबंधि की समीक्षा के क्रम में बिना चालान के बालू का उठाव नहीं करने, बालू का चालान बालू घाट से ही काटने, जिला परिवहन कार्यालय से निबंधित ट्रैक्टर से बालू का परिवहन करने, ओवर लोडिंग नहीं करने, बालू का अवैध भंडारण नहीं करने का निर्देश संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव को दिए साथ ही थाना प्रभारी को इन बिंदुओं पर विशेष निगरानी करने को कहा गया।इस बैठक में मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के.सी.दास, सिमलोंग ओ°पी°के अवर पुलिस निरीक्षक गब्रियाल आईन्द सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!