Search

June 21, 2026 8:24 pm

राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत: उदय लखमानी

राजकुमार भगत

नफरत और अन्याय के विरुद्ध जंग जारी रहेगी

पाकुड़: कांग्रेस ने ‘मोदी उपनाम’ से संबंधित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। इससे कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव-सह-साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कोर्ट के फैसले स्वागत करती हैं। यह जीत न्याय की जीत है और भारत की जनता की जीत है।कोई भी ताकत जनता की आवाज को नहीं दबा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम से जुड़ी टिप्पणी को लेकर 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है । मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव-सह-साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने कहा कि आज खुशी का दिन है।माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। यह राहुल गांधी जी का दृढ़ विश्वास था कि न्याय की जीत होगी।. नफरत, डर और अन्याय के विरुद्ध “इंडिया”की आवाज बुलंद रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!