Search

June 22, 2026 5:22 am

स्कूल के बच्चों ने एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर व पुष्प गुच्छे देकर स्वागत किया।

सतनाम सिंह

महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवनीत हेम्ब्रम ने बुधवार को प्रखंड के उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी पहुँचकर भारत स्काउट गाइड के बच्चों के साथ मिला. जहां स्काउट गाइड के बच्चों ने एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर व पुष्प गुच्छे देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, एसकेएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गढ़बाड़ी विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ने संबोधित करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया. वही स्काउट गाइड के बच्चों ने उपस्थित एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी से पुलिस से संबंधित प्रशन भी किया. कार्यक्रम में एसडीपीओ श्री हेम्ब्रम ने स्काउट गाइड के जिला सचिव सह शिक्षक सरोज कुमार पांडेय को बच्चों को ऊँचाई की ओर ले जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक जो आपलोगों के लिए समर्पित है. ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो समाज के लिए काम करता हो. मौके पर एसडीपीओ के अलावे पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसकेएम कॉलेज के पूर्व प्रचार्य चंद्रमोहन भंडारी, विद्यालय के प्रधान शिक्षिका रोमा कुमारी, स्काउट गाइड के जिला सचिव सह शिक्षक सरोज कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

IMG 20231011 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!