बजरंग पंडित
पाकुड़िया सिदोकान्हु चौक पर सौंदर्यीकरण के लिए निर्माणाधीन सिदोकान्हु गोलंबर में कार्य करने को लेकर गुरुवार को फिर हंगामा खड़ी हो गई।विदित हो कि बीते तीन दिन पूर्व यहां विधायक निधि द्वारा करीब दस लाख रुपए की लागत से स्वीकृत गोलंबर सौंदर्यीकरण कार्य का लेआउट झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं पार्टी नेताओं की उपस्थिति में विभागीय इंजीनियर द्वारा किया था।इधर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेता पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उक्त गोलंबर पर पहुंचे और पाकुड़िया पंचायत निधि द्वारा इस कार्य की स्वीकृति प्रदान होने की बात कह कर सौंदर्यीकरण के लिए मजदूरों से नीव खुदवाना शुरू किया था उसी दिन थाना प्रभारी उक्त स्थल पर समझौता के बात कह कर काम को रुकवा दिया गया था। इधर फिर गुरुवार को भाजपा नेता व मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा पुणः गुरुवार को कार्य प्रारंभ किया फिर से प्रशासन ने सिधु कान्हू कार्य स्थल पहुंचे और कार्य को बंद कराने का प्रयास किया लेकिन भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता काम बंद करने को तैयार नही थे। प्रशासन द्वारा काफी प्रयास के बाद सहमति बनी की सोमवार को दोनों दल झामुमो एवं बीजेपी के नेताओं साथ प्रखंड कार्यालय मे पदाधिकारी की उपस्थिति मे वार्ता होगी।थाना प्रभारी अभिषेक राय सीओ किरण डांग ने समझा बुझा कर मामले को सांत कराया।












