Search

March 15, 2026 3:35 am

बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण।

बिरसा हरित ग्राम, सिंचाई कूप और अबुआ आवास योजना की गुणवत्ता देखी

इकबाल हुसैन

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने शनिवार को जयनगरा पंचायत के विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले रनगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया, जहां सेविका गीता देहरीन और सहायिका सीउली देहरीन का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेज दी गई।बीडीओ ने इसके बाद पंचायत क्षेत्र में चल रही योजनाओं—बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप निर्माण, अबुआ आवास योजना और जनमन योजना—का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया।निरीक्षण के क्रम में बागवानी योजना के तहत किए जा रहे घेराबंदी, सीपीटी निर्माण और स्थल की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित रोजगार सेवक को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर बीपीआरओ प्रसंजित मंडल,पंचायत मुखिया ,पंचायत सचिव सोमनाथ राजबंसी, रोजगार सेवक समेत कई लाभुक उपस्थित थे।

img 20250614 wa00406215941256645620608

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर