बजरंग पंडित पाकुड़।
पाकुड़: पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर सोलगाड़िया के पास शुक्रवार सुबह हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि हाईवा चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हाईवा बालू लेकर पाकुड़ की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक ईंट लेकर हिरणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोलगाड़िया के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवा का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
खबर लिखे जाने तक चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा था।








