राजकुमार भगत
पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड प्रदेश द्वारा पाकुड़ इकाई के सुचारू रूप से संचालन और सांगठनिक विस्तार के लिए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। कोडरमा में 12 से 15 जून तक आयोजित चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन इस सूची को जारी किया गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता श्री सन्नी तिवारी को पाकुड़ का नया जिला संयोजक और शिक्षाविद डॉक्टर मनोहर कुमार को जिला प्रमुख के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है। सनी तिवारी महेशपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी हैं, और डॉक्टर मनोहर कुमार केकेएम महाविद्यालय में बीएड विभाग में प्राध्यापक है। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में पूरे प्रदेश के सभी जिलों के जिला संयोजकों और जिला प्रमुखों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई, जिसका कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस नई जिम्मेदारी को मिलने के बाद जिला संयोजक सन्नी तिवारी और जिला प्रमुख डॉ. मनोहर कुमार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि “संगठन ने हमें जो विश्वास सौंपकर यह बड़ी जिम्मेदारी दी है, हम उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पाकुड़ जिले के अंतिम छोर पर बैठे छात्र तक परिषद की पहुंच बनाना और उनकी शैक्षणिक व सामाजिक समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हम सब मिलकर पाकुड़ की इस इकाई को एक आदर्श और सशक्त रूप देंगे, ताकि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में सही दिशा दी जा सके। पाकुड़ इकाई में नई नियुक्तियों की घोषणा होते ही जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस विशेष अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त दायित्ववानों को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला जनजातीय प्रमुख चंदन पहाड़िया, प्रदेश एसएफडी सह संयोजक गुंजन तिवारी, प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, पूर्व जिला संयोजक विकास कुमार दास, सुमित पांडे, गौरव तिवारी, धनंजय साहा,पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा और विभाग संयोजक विक्की राय , अमित साहा, मिलन रूज,सानू रजक, विशाल भगत,जवाहर सिंह, हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, दीपक साहा ,तारक साहा,सूरज झा,बिपेन्द्र तिवारी,प्रियोजित,अक्षय चौरसिया ,पंकज साहा, वकील मरांडी, रायसेन मरांडी और कामेश्वर दास सहित बड़ी संख्या में पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शुभकामनाएं दी।





